फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता मासूम का तालाब में पड़ा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। एक दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए दो वर्षीय बालक का सोमवार सुबह नजदीक के तालाब में शव पड़ा मिला। इससे बालक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया, जिसकी रिपोर्ट में बालक की पानी में डूबने से मौत बताई गई है।
विज्ञापन

घटना बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी की है। यहां का राजा माहेश्वरी ऑटो चलाकर गुजारा करता है। रविवार शाम करीब तीन बजे राजा का इकलौता दो वर्षीय बेटा चिराग माहेश्वरी घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय चिराग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। देर शाम तक बालक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसको तलाश की। रात करीब तीन बजे तक परिवार वाले आसपास के गांव और जंगल में तलाश करते रहे। कुछ दूरी पर स्थित तालाब में भी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह बालक की मां देववती और दादी नत्थो देवी घर से 150 मीटर दूर तालाब किनारे पहुंचीं, जहां तालाब किनारे चिराग की लाश पानी में उतराती मिली। उसे देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए। कुछ ही देर में लोग एकत्र हो गए। किसी ने थाना पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद बालक के शव को निकाला गया। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। इससे पुलिस ने पानी में डूबने से मौत मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिराग की पानी में डूबने से मौत बताई गई है। इस संबंध में परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

परिवार वालों की सूचना पर बालक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालक की मौत पानी में डूबकर बताई गई है। मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर बिल्सी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें