फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा के शहीदों को श्रद्घांजलि देने का सिलसिला जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर न केवल शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए, बल्कि आतंकवाद की कड़े शब्दों में निंदा भी की।
विज्ञापन

सरदार भगतसिंह के आवास पर हुई सभा में दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर यतीश मोहन गुप्ता, डॉ. आशू नारंग, सरदार रामचंद्र सिंह, ग्रीश जुनेजा, गुरुमीत सिंह दुआ, तरुण अरोरा, राकेश सेठी आदि मौजूद रहे। मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के प्रदेश सचिव अकील अहमद ने पुलवामा हमले की निंदा करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। बदायूं गौरव क्लब के संयोजक अमन मयंक शर्मा ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर शरीर में विस्फोटक बांधकर पाकिस्तान भेजने की अनुमति मांगी है। शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कछला गंगा घाट पर परिजनों के साथ महाआरती के आयोजन में हिस्सा लिया, साथ ही शहीदों का श्रद्धांजलि अर्पित की।
बिल्सी। गांव कटिन्ना में शहीदों की स्मृति में कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इधर क्षेत्र के गांव धनौली में शेरसिंह यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अहिवरन सिंह, चंद्रकेश श्रीवास्तव, नेमपाल, अरविंद वाल्मीकि, जयवीर सिंह, सत्यापल, राहुल, हरपाल, चंद्रपाल, कप्तान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस्लामनगर। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में क़स्बे के सभी व्यापारियों ने बाजार बंद रखा, यहां तक कि फल-सब्जी के ठेले भी नही दिखे। सभी लोग एकत्र हुए और शहीदों के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन वाहिद खान, योगेंद्र गुप्ता, जय देवी शास्त्री, अरविन्द, हितेन्द्र शंखधार,वीरेन्द्र, अशोक बजाज, मुकुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अलापुर। इस्लामगंज के लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। सचिन गुप्ता, शिवम रघुवंशी आदि मौजूद रहे।
म्याऊ। चौक से लेकर कस्बे के विभिन्न हिस्सों में कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
दबतोरी। क्षेत्र के कई युवक सेना में भर्ती हुए हैं। हमले के कारण उनकी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इससे उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई हैं।
उघैती। विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बलभद्र सिंह, पुलेन्द्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें