फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियनशिप पर कीर्ति और जयकुमार का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। अयोध्या प्रसाद मेमोरियल पीजी कॉलेज के दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का रविवार को समापन हो गया। प्रतिभागियों ने खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के बाद पुरस्कार पाया तो उनके चेहरे खिल उठे। चैंपियनशिप कीर्ति कुमारी और जयकुमार के नाम रही।
विज्ञापन

वार्षिक खेलकूद समारोह के अंतिम दिन भी दौड़, लंबी कूद, फर्राटा रेस और ऊंची कूद हुई। मुख्य अतिथि सिडको के अध्यक्ष बीएल वर्मा ने चैंपियन कीर्ति और जय कुमार को शील्ड भेंट की। इसके अलावा विजेताओं में शिवकुमार, रोहित कुमार, लोकपाल, हृदेश यादव, तपस्या माहेश्वरी, अमिता कुमारी, कश्मीरा, निशा तोमर, नीतू, रजनी, प्रियल, साक्षी तोमर, नीतेश कुमार, सतीश, देवेंद्र सिंह, अमित शर्मा, अभिषेक, मोहम्मद आसिफ, निरंजन लाल और गौरव आदि को भी पुरस्कृत किया गया। अतिथियों समेत विजेताओं के सम्मान में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। नाटक के जरिये छात्राओं ने स्वच्छता का संदेश भी दिया। कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष विष्णु भगवान अग्रवाल, सचिव रामप्रकाश शर्मा, एमएस अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल और प्राचार्य डॉ. प्रशांत वशिष्ठ ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट किए। निर्णायक मंडल में डीएस त्यागी, सुभाषचंद्र मिनोचा, शिशुपाल सिंह रहे। इस मौके पर दाताराम शर्मा, बंगाली बाबू, हरीओम गुप्ता, त्रिवेंद्र कुमार, आशीष कुमार, आदर्शकांता, शुचि गुप्ता, जितेंद्र राणा, सौरभ शुक्ला, बीना गुप्ता, ज्योति, महेशपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें