फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने जेसीबी से ढहाया जर्जर मुसाफिर खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ढहाया जर्जर मुसाफिर खाना
विज्ञापन

बदायूं। शहर के रेलवे स्टेशन के पास बने जर्जर मुसाफिरखाने को सोमवार दोपहर नगर पालिका प्रशासन ने गिरवा दिया। मुसाफिर खाना दूरदराज से आने वाले लोगों को ठहरने के लिए बनवाया गया था। काफी समय पहले इसकी छत गिर गई थी।शेष बची मोटी दीवारें कभी भी हादसे का कारण बन सकती थीं। इससे उस पर जेसीबी चलवा दी गई।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन के मुताबिक मुसाफिरखाने का निर्माण करीब 50-60 साल पहले हुआ था। इसके बिल्कुल बराबर में रेलवे स्टेशन है। इसके निर्माण का उद्देश्य था कि दूरदराज से स्टेशन आने-जाने वाले मुसाफिरों को ठहरने के लिए आसरा मिल सके। 10-15 साल पहले इसमें लोग विश्राम करते थे। परंतु कुछ साल पहले इसकी छत गिर गई। इसके बाद टिनशेड डाल गया गया। वो भी कुछ समय तक चला। मुसाफिर खाना जर्जर हो गया तो लोगों ने उसमें रुकना ही बंद कर दिया। सोमवार दोपहर नगर पालिका के कर्मचारी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और उसके बाद मुसाफिर खाने पर जेसीबी चलवा दी गई। बाद में उसके मलबे को साफ करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें