बदायूं। बुधवार को जीआईसी में डीएम दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तर पर कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों की भाषण प्रतियोगिता हुई। डीएम ने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दिया जाए, तो कहीं पर कोई दिक्कत नहीं होगी।
डीएम ने कहा कि सभी व्यक्ति वाहन चलाते समय छोटी-छोटी बातों पर विशेष ध्यान दें। जिससे दुर्घटना, जाम, वाहन पार्किंग जैसी समस्या से छुटकारा मिले। बच्चों को बताया कि अपने-अपने माता-पिता को घर जाकर समझाएं कि रास्ते में वाहन न खड़ा करें। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें। शराब पीकर कभी वाहन को नहीं चलाएं। उन्होंने बच्चों से संकल्प दिलाया कि ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे। दूसरे को भी पालन करने के लिए जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि नियम कायदे कानून सब लोगों की सुरक्षा के लिए ही बनाए गए है। इस मौके पर बच्चों ने भी अपने-अपनी विचार रखे।
इस मौके पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुण मणि तिवारी, डीआईओएस राममूरत, एआरटीओ प्रवर्तन सुहेल अहमद, एआरटीओ प्रशासन एन सी शर्मा मौजूद रहे।