ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जिले भर में आज निकाले जाएंगे जुलूस
बदायूं। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मस्जिदों, दरगाहों और घरों को रंग बिरंगी झालरों से खूब सजाया गया है। मंगलवार को घरों में चिरागां किया गया। बुधवार को जिले में जगह-जगह से जुलूस निकाले जाएंगे। शहर में प्रमुख जुलूस जामा मस्जिद से निकाला जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है।
शहर में जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर मीराजी चौकी के सामने, सोता मोहल्ला भंडार कुआं, चौधरी सराय चौराहा, नूरी चौक और कोतवाली होते हुए लौटकर गंतव्य स्थान पर समाप्त होगा। जुलूस सुबह सात बजे शुरू होगा। शहर काजी सालिम मियां साहब के बेटे हज्जाम मियां साहब जुलूस को रवाना करेंगे। एक जुलूस छोटे सरकार से रवाना होगा। इसकी अगवानी मंजर पीर जी, अशरफ पीर जी करेंगे, यह जुलूस जामा मस्जिद जाकर मुख्य जुलूस में शामिल होगा। जिले में कुल 66 स्थानों पर ईदमिलादुन्नबी के जुलूस निकाले जाएंगे। शहरी सर्किल क्षेत्र में 43 जुलूस निकाले जाएंगे और देहात क्षेत्र में 23 जुलूस निकाले जाएंगे। इनमें पांच कुंवरगांव, पांच उझानी, अलापुर, उझानी, उसावां में निकाले जाएंगे।