फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति संगीत में डूबेंगे जिला कारागार के बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला कारागार के बंदियों की मानसिक विचारधारा बदलने के लिए प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है। जेल का प्रत्येक कैदी अब भक्ति रस में डूबेगा। सुबह-शाम प्रत्येक बैरक में भक्ति संगीत गूंजेगा। इसके लिए जेल में एक साउंड सिस्टम लगाया जाएगा। इस सिस्टम के लिए एक कमरे में कंट्रोल रूम बनेगा, जहां से पूरा सिस्टम ऑपरेट होगा। इसमें कैदियों के पसंदीदा भजन लगाने का भी प्रावधान होगा। साथ ही जेल को चार एलईडी और 80 पंखे भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने जिला कारागार में साउंड सिस्टम, एलईडी और पंखे लगाने के लिए चार लाख रुपये का बजट पास किया है। जेल प्रशासन के पास इसके आदेश भी आ गए हैं। देरी है तो वह साउंड सिस्टम और बाकी सामान खरीदने की। जल्द ही पूरी जेल में भक्ति संगीत शुरू हो जाएगा। जेल अधीक्षक कैलाश पति त्रिपाठी ने कहा कि जेल में तरह-तरह की विचारधारा के बंदी आते हैं। उम्मीद है कि साइंड सिस्टम लगने से ऐसे लोगों के विचार बदलेंगे और वह दूसरा अपराध करने से बचेंगे। जेल की प्रत्येक बैरक में स्पीकर लगवाए जाएंगे। इस दौरान बंदी अपने पसंदीदा भजन भी सुन सकते हैं। इसके लिए हर बैरक में एक छोटा सा माइक लगेगा। बंदी/कैदी अपनी फरमाइश माइक पर बोल सकते हैं।
इतना ही नहीं जिला कारगार की हर बैरक में अब पंखे लगेंगे। तो एलईडी खरीदी जाएंगी।

शासन के निर्देश पर जेल में 80 पंखे, चार एलईडी और साउंड सिस्टम लगाया जाएगा। इसके लिए बजट पास हो गया है। यह खरीदारी हमारे यहां से नहीं होगी। यह तो मुख्यालय से ही होगी। तैयारियां हो चुकी हैं। जल्द ही यहां व्यवस्था हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कैलाशपति त्रिपाठी, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें