फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में नहाने के दौरान किशोर समेत दो लोग डूबे, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 35, 36
विज्ञापन


गंगा में नहाने के दौरान दो
लोगों की डूबकर मौत
काफी प्रयासों के बाद निकाले जा सके शव, परिजनों में मचा है कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
दहगंवा (बदायूं)। मुंडन संस्कार कराने गए दो लोग नहाते समय गंगा में डूब गए। काफी मशक्कत के बाद दोनों को तलाशा जा सका, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मरने वालों में एक किशोर है। इस हादसे से कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव कमालपुर जल्लूनगर निवासी रामबाबू के बेटे का बुधवार को मुंडन संस्कार था। वह परिवार समेत संभल जिले के गुन्नौर इलाके के साधू की मढ़ैय्या स्थित आश्रम गंगाघाट गए थे। उनके साथ परिवार के मोरपाल का 13 वर्षीय बेटा सत्यवीर और प्रमोद (20) पुत्र रामनिवास भी गए थे। वहां मुंडन संस्कार के दौरान ही सभी लोग गंगा में नहा रहे थे। नहाते समय सत्यवीर अचानक गहरे पानी में चला गया, जिससे डूबने लगा। उसे बचाने के लिए प्रमोद आगे बढ़ा। गहराई ज्यादा होने से प्रमोद भी डूबने लगा। उन्हें डूबता देख गंगा किनारे मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। उन्हें बचाने के लिए वहां के कुछ लोग गंगा में कूदे लेकिन दोनों के गहरे पानी में चले जाने से बचा नहीं पाए। गोताखोर कड़ी मशक्कत कर करीब तीन घंटे बाद दोनों को बाहर निकाल पाए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पता लगने पर दोनों के परिवार वाले और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें