फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे सरकार के उर्स में उमड़ा जायरीनों का हुजूम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 21 से 23
विज्ञापन


छोटे सरकार के उर्स में उमड़ा जायरीन का हुजूम
दिनभर चला चादरें चढ़ाने का सिलसिला, रात भर सजी रही कव्वाली की महफिल
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। हजरत ख्वाजा सैय्यद बदरुद्दीन शाह विलायत छोटे सरकार की दरगाह पर आयोजित उर्स में गुरुवार को जायरीन का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह हुई कुरानख्वानी के बाद दिनभर चादरें चढ़ाने का सिलसिला चला तो रात भर कव्वालियों की महफिल सजी। उर्स में देशभर से पहुंचे जायरीन ने जमकर खरीदारी की।
छोटे सरकार के उर्स में गुरुवार सुबह सहरी बांटी गई। नमाज अदा करने के बाद कुरानख्वानी हुई। इसके बाद दरगाह पर चादरें चढ़ाने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। पीरजादा व कमेटी के सचिव सैय्यद अशरफ अली ने बताया कि उर्स में यूपी के बरेली, मैनपुरी, आगरा, एटा के अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश, मुंबई समेत देश के विभिन्न प्रांतों के जायरीन पहुंचे। शाम को कव्वालियों का दौर शुरू हुआ जो रातभर चला। इसमें विभिन्न शहरों के नामचीन शायर व कव्वाल शामिल हुए।
विज्ञापन


हर मजहब के लोग पहुंचे
बदायूं का नाम देश और दुनिया में छोटे-बड़े सरकार की दरगाह के नाम से पहचाना जाता है। गुरुवार को उर्स में शामिल होने के लिए विभिन्न मजहब के लोग पहुंचे। बरेली के पुराना शहर से आए जसवंत ने बताया कि उनकी तबीयत काफी खराब थी। इलाज कराने के साथ छोटे सरकार की दरगाह पर माथा टेकने आए। दरगाह पर आने के बाद से वह बिल्कुल ठीक हैं।
---
आज होगा कुल
छोटे सरकार की दरगाह पर शुक्रवार सुबह नियाज होगी। नमाज अदा की जाएगी और कुल के साथ उर्स समाप्त हो जाएगा। हालांकि जायरीन के लिए खरीदारी को दुकानें सजी रहेंगी।
--
सुरक्षा व्यवस्था रही चौकस
छोटे सरकार के उर्स में आने वाले जायरीन की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकस है। सीओ सिटी वीरेंद्र यादव ने गुरुवार को खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कोतवाली के अलावा अन्य थानों की पुलिस को भी लगाया गया। यातायात नियंत्रण को ट्रैफिक पुलिस भी मुस्तैद है।
विज्ञापन

--
जायरीन ने खूब की खरीदारी
उर्स में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी हैं। सबसे ज्यादा दुकानें अजमेरी टोपी की हैं, जिन पर गुरुवार को खासी भीड़ देखी गई। इसके अलावा कपड़े, कास्मेटिक शॉप, आर्टीफीशियल ज्वैलरी, खिलौने, गुब्बारे आदि की दुकानें हैं। बच्चों के मनोरंजन को विभिन्न प्रकार के झूले हैं। दरगाह को जाने वाले मुख्य द्वार को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें