फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल की पारी खेले बीएसए पीसी यादव का हमीरपुर तबादला

Tue, 05 Jun 2018 01:15 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रेमचंद्र यादव को बदायूं से हटाकर वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर हमीरपुर स्थानांतरित किया गया है। श्री यादव यहां पर दो साल से भी ज्यादा समय रहे। इस दौरान उन्होंने शासन की मंशा के तहत जिले में बेसिक शिक्षा के सुधार को महत्वपूर्ण कार्य किए। यहीं वजह रही कि सपा शासनकाल में आए श्री यादव ने मौजूदा समय में भी सत्तापक्ष के जनप्रतिनिधियों से अच्छा तालमेल रखा।
विज्ञापन

काबिल-ए-गौर हो कि बीएसए पीसी यादव ने सपा शासन में चार अप्रैल 2016 को बदायूं में कार्यभार ग्रहण किया था। युवा अधिकारी होने की वजह से उन्होंने हर कार्य को बाखूबी आगे बढ़ाया। कई उल्लेखनीय कार्य किए। उनके कार्यकाल में एक ही साल के अंदर तीन शिक्षकों को विभिन्न कार्य के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार मिला। दूसरा डीएम दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर कक्षा पांच से लेकर आठ तक के बच्चों की दक्षता परीक्षा कराई गई। बीएसए के कुशल निर्देशन में हुई यह परीक्षा प्रदेश में नजीर बनीं हैं। इनके अलावा भी शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए अनेक कार्य हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें