फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल ने किया गन्ना किसानों का 8.15 करोड़ का भुगतान

विज्ञापन
गन्ना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहकारी चीनी मिल ने किया गन्ना किसानों का 8.15 करोड़ का भुगतान
विज्ञापन

बदायूं। प्रदेश भर में गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर काफी रुपये बकाया है। गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर अमर उजाला ने खबर भी प्रकाशित की। इसके बाद में प्रशासन हरकत में आया। शेखूपुर चीनी मिल ने किसानों के बकाए का भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन

कस्बा शेखूपुर स्थित द सहकारी चीनी मिल पर 6020 गन्ना किसानों को आठ करोड़ से अधिक का बकाया था। इससे गन्ना किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गन्ना किसानों की समस्यओं से अमर उजाला ने अधिकारियों को रूबरू कराया। अधिकारियों ने प्रदेश स्तरीय अधिकारियों से वार्ता की। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने पिछले साल का बकाया आठ करोड़ 15 लाख 68 हजार रुपये का भुगतान कर दिया। सहकारी चीनी मिल के जीएम वीरेंद्र सिंह का कहना है कि चीनी मिल पर 6020 किसानों का आठ करोड़ 15 लाख 68 हजार रुपये बकाया था। जो किसानों के खातों में भेज दिया गया है। इस साल का पांच जनवरी तक का भुगतान भी क्लीयर कर दिया गया है। जल्द ही 20 जनवरी तक का भुगतान भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें