फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में दो स्टाफ नर्स के बीच हाथापाई, भगदड़

Sat, 27 Jan 2018 06:22 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला महिला अस्पताल के नवजात शिशु सघन चिकित्सा कक्ष (एसएनसीयू) में शनिवार दोपहर दो स्टाफ नर्सों के बीच जमकर हाथापाई हुई। मारपीट होती देख अन्य संविदा स्टाफ और तीमारदारों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीएमओ डॉ. नेमीचंद्रा ने दोनों की जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने दोनों नर्सों को दोबारा ऐसी हरकत करने पर संविदा खत्म करने की चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


संविदा नर्स प्रीति जिम्स और मीनू अग्रवाल जिला महिला अस्पताल में तैनात हैं। शनिवार सुबह आठ से दो बजे तक प्रीति की ड्यूटी एसएनसीयू में थी। वहीं दो बजे से मीनू की ड्यूटी लगाई गई थी। दोपहर को मीनू के पहुंचने पर प्रीति ड्यूटी खत्म होने पर जाने लगी। तभी मरीजों को दवा लगाने की बात पर दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। स्टाफ में मारपीट होती देख वार्ड में मौजूद तीमारदार इधर-उधर भागने लगे। प्रीति का आरोप है कि मीनू ने उसे बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। जबकि मीनू ने अपनी अंगुली चबाने का आरोप लगाया।

स्टाफ नर्सों में झगड़े की सूचना मिली तो सीएमओ डॉ. नेमीचंद्रा और महिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस मौके पर जा पहुंचे। सीएमओ ने दोनों नर्सों को जमकर फटकारा। दोनों को नोटिस जारी कर 24 घंटे में रैन बसेरा खाली करने और दोबारा झगड़ा करने पर संविदा खत्म करके जानकारी शासन को भेजने की चेतावनी दी। संविदा स्टाफ नर्स प्रीति और मीनू जिला महिला अस्पताल परिसर स्थित रैन बसेरे के अलग-अलग कमरे में रहती हैं। यहं शुक्रवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें