फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया चित्रकारों को सम्मानित

विज्ञापन
सम्मान‌ित च‌ित्रकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायं। डीएम के निर्देश पर इस्लामिया इंटर कॉलेज व आरईएस की दीवारों पर पेंटिंग करायी गई। इस पर डीएम ने चित्रकारों को फूलमाला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मनित किया। इससे पहले चेयरमैन, डीएम, एसएसपी ने दीवारों पर बनाई गई चित्रकारी देखी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि इस चित्रकारी के पीछे उनका मकसद जनता में यह संदेश देना है कि गंदगी को छोड़कर स्वच्छ, साफ-सुथरे और सुुंदर बदायूं का निर्माण किया जाए। इसको लेकर उन्होंने कलाकारों को बुलाकर चित्रकारी कराई है, साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी इस पहल से जोड़ा है। डीएम ने कहा कि पैसे की कोई कमी नहीं है, पर्याप्त धन प्राप्त हो चुका है इससे शहर के चौराहों का सुंदरीकरण कराया जाएगा, इसका डिजाइन तैयार किया जा चुका है। अब शहर के अलावा नगर पंचायतों में भी इस प्रकार की पहल की जाए। उन्होंने कहा कि दीवारों व जिले को गंदा करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि पुराने होनहार छात्रों को कार्यक्रमों में बुलाकर सम्मानित किया जाए। एसएसपी चंद्र प्रकाश ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह न गंदगी फैलाए और न किसी को फैलाने दें। इस मौके पर एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी कमल किशोर, ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सक्सेना, चेयरमैन दीपमाला गोयल, उसहैत चेयरमैन सैनरा वैश्य मौजूद रही।
--
इन्हें किया गया सम्मानित
प्रवीण कुमार सैनी, पीयूष शर्मा, अनिल कुमार, संजय धीमान, विनीत कुमार नायडू, रिजवान सैफी, सलमान, जगदीश चंद्र पाण्डेय, प्रकाश चंद्र उपाध्याय, हरीश चंद्र गहतोड़ी, प्रदीप सैनी, डॉ. अजय रघुवंशी, डॉ. योगेंद्र पाल मौर्य, परवेज अख्तर, प्रेम सिंह गौतम और पवन कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें