फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों मेंजश्न पर रहेगा पुलिस पहरा

विज्ञापन
फूल खरीदते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। नए साल के आगमन में बस एक दिन ही शेष हैं। ऐसे में बच्चों, युवाओं और होटलों स्वामियों ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन होटलों की ओर से किए जा रहे नव वर्ष के जश्न पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। वहीं युवा अलग-अलग तरीके से तैयारी कर रहे हैं। सेलिब्रेशन के लिए बुजुर्गों में भी उत्साह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

नववर्ष के स्वागत के लिए युवाओं ने तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। कोई अपने घर, तो कोई पार्क में नए साल को खास तरीके से मनाने में जुटा है। हालांकि शहर के अधिकतर होटलों में भी नए साल के कार्यक्रमों के लिए तैैयारी शुरू हो गई है। इधर सोशल मीडिया पर अभी से नए साल का जादू छाने लगा है। फेसबुक, व्हाटस ऐप पर लोगों ने अभी से बधाइयों को सिलसिला शुरू कर दिया है। वहीं अब तक मनोरंजन विभाग की ओर से केवल एक ही होटल ने परमीशन ली है। ऐसे में अन्य होटलों में युवाओं को जश्न मनाने में परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।
-------

पार्कों में भी होगी पार्टी
नए साल के स्वागत के लिए 31 दिसंबर को पार्कों में भी रौनक रहेगी। इसके लिए बच्चों व युवाओं ने भी तैैयारियां शुरू कर दी हैं। युुवाओं ने डीजे आदि की भी व्यवस्था की है।
विज्ञापन

-----------
बाजारों में जमकर हो रही खरीदारी
नए साल की तैयारियों को लेकर स्थानीय बाजार भी तैयार है। यहां पर उपभोक्ताओं को विशेष छूट भी दी जा रही है। वहीं ऑन लाइन बाजार से भी लोगों जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें