फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल

विज्ञापन
घ्‍ाायल वाइक सवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। बहन की शादी का सामन खरीदकर घर लौट रहे बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। यह देख मौके पर जुटे ग्रामीणों ने कार को घेर लिया। चालक कार छोड़ कर भाग गया। घायल दंपति की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसा बुधवार दोपहर में करीब एक बजे कोतवाली क्षेत्र में गांव संजरपुर के पास हुआ। संजरपुर गुलाल निवासी मुनेश सिंह बाइक से अपनी 40 वर्षीय पत्नी नन्ही देवी के साथ बाजार आया। बहन साधना की शादी का सामान खरीदकर घर लौटते समय बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। उसी दौरान कार का टायर भी फट गया। मुनेश का एक पैर टूट गया और उसके हाथों में भी चोट आई हैं। नन्ही कार में फंस कर घिसट गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के लोग भी दौड़ आए। उन्हें देख चालक कार से कूद कर भाग गया। ग्रामीणों की भीड़ ने कार को घेरे रखा। उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर घायल दंपति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। घायल मुनेश के भाई सुरेशपाल ने बताया कि बुधवार को ही उसकी बहन की शादी है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

-------
हादसे में घायल वृद्ध की मौत
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव छतुइया निवासी रोशनलाल(65) को मंगलवार सुबह में बरेली-मथुरा हाइवे पर कार ने चपेट में ले लिया था। गंभीर रूप से घायल रोशनलाल की बदायूं में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद घरवालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें