फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
सड़क हादसों में चार की मौत
विज्ञापन

बदायूं। विभिन्न हादसों में जहां चार लोगों को मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।
मुजरिया। मुजरिया के नगला भिंड निवासी यशपाल (36) कोटेदार है। गांव में ही उसकी कोटे की दुकान है। भाई मूलचंद्र ने बताया कि रविवार रात यशपाल मुजरिया में आयोजित रामलीला मेला देखकर पैदल घर लौट रहा था। रास्ते में मुजरिया-अलीगंज रोड पर पीछे से आई बेकाबू बाइक ने उसे टक्कर मार दी। यशपाल के सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार पुलिस हिरासत में है। परिवार वालों ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
उसहैत। थाना क्षेत्र के गांव बनी निवासी राजीव अपने दोस्त धीरेंद्र से मिलने रमसी गांव गया था। वहां से रविवार देर शाम को बाइक से लौट रहा था। तभी गांव के समीप ही वाहन नेे उसे टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिवार वालों ने एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

इस्लामनगर। गांव चिड़ियाखेड़ा निवासी भगवानदास (45) पुत्र मनोहर मौर्य बिल्सी रोड स्थित गांव मुहाली के पास रविवार की रात सड़क पार कर रहा था कि इसी दौरान तेजी से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही भगवानदास की मौत हो गई। चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। कुछ ही देर बाद भगवानदास के घर वालों के साथ ही गांव के लोगों को इसकी जानकारी हुई। तब पुलिस को सूचना दी गई। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के परिवारीजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने बताया कि किस वाहन ने टक्कर मारी है। इसका पता लगाया जा रहा है।
आसफपुर। मार्ग दुर्घटनाओं में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य हादसे में बाइक सवार सहित दो लोग घायल हुए हैं।
पहला हादसा सोमवार शाम हरदासपुर में हुआ। बिसौली थाना क्षेत्र के गांव कलरावाला का रहने वाला प्रेमपाल बाइक से घर लौट रहा था। इसी बीच हरदासपुर गांव के निकट पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में प्रेमपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी दूसरा बाइक सवार इंद्रजीत भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
दूसरा हादसा हरदासपुर रेलेव फाटक के पास हुआ। आसपुर के पुखवाड़ा का रहने वाजा सूरज बाइक से हरदासपुर की ओर जा रहा था। रास्ते में हरदासपुर रेलवे फाटक के निकट पहुंचते ही आसफपुर की ओर आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल सूरज को सीएचसी ले जाया गया। वहीं दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

इसी क्र म में अलापुर के चंदी नगला का दिलीप, ककोड़ा के चतुरी नगला का मुनीश, उसवां का प्यारेलाल, अलापुर का बेचेलाल और रामसिंह एक ही टेंपो से सोमवार दोपहर अलापुर से बदायूं जाने के लिए निकले थे। दोपहर करीब एक बजे मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे के उनौला गांव के नजदीक पहुंचते ही आगे चल रहे तांगे को ओवरटेक करने के चक्कर में टेंपो सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसा। हादसे में टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टेंपो सवार पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक फरार हो गए। घायलों के मुताबिक टेंपो की स्पीड बहुत थी। टेंपो चालक की लापरवाही से हादसा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें