फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 1043 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
डॉ. भीमराव अंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र-छात्राएं। स्रोत
विज्ञापन
बदायूं। भारतीय बौद्ध महासभा की ओर से रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

जनपद में कुल नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए। जहां जूनियर वर्ग कक्षा छह से आठ और सीनियर वर्ग (कक्षा नौ से 12 के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिलेभर से कुल 1043 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 1000 ने परीक्षा दी। प्रतियोगिता का संचालन भारतीय बौद्ध महासभा के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह की देखरेख में किया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री नरेश पाल सिंह, जिला महामंत्री नीटू सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मुन्नालाल संत, संरक्षक भीम सेन सागर, प्रांतीय महामंत्री राधेश्याम बौद्ध, मंडल अध्यक्ष जेपी सागर, हरीश दिनकर, महिपाल सिंह टंडन, अमित भास्कर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें