बदायूं। एआरटीओ की प्रर्वतन की टीम ने मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाकर सात भारी वाहन सीज कर दिए। 103 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। कुल 110 वाहनों पर कार्रवाई की गई।
टीम ने सात ओवरलोड वाहनों को परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज किया। इनसे 2.5 लाख समन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया। साथ ही 103 दो पहिया वाहनों का चालान गलत दिशा में वाहन चलाते हुए, बिना हेलमेट एवं मोबाइल फोन का प्रयोग के अभियोग में चालान किए गए।