फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम से कुचलकर बालक की मौत, विरोध में जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। बरेली-मथुरा हाईवे पर मंगलवार सुबह पुठी मोड़ पर डीसीएम ने एक 12 साल के बालक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। गुस्साए परिवार वालों ने जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। जैसे-तैसे लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया गया। उसके बाद भमोरा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के ग्राम खुलीताहरपुर निवासी इश्त्याक और उनका बेटा जोहेब (12) खेत से आलू बीनकर घर लौट रहे थे। इश्त्याक कुछ पीछे था, जबकि जोहेब उनसे आगे निकल आया था। वह बरेली-मथुरा हाईवे पार कर रहा था कि उसी समय बरेली की ओर से बदायूं आ रही डीसीएम ने उसको अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया, जिससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ने डीसीएम नहीं रोकी, वह बदायूं की ओर गाड़ी दौड़ा ले गया। पिता के सामने बेटे की मौत हो गई। उनकी चीख-पुकार सुनकर हाईवे पर खड़े लोग दौड़कर उनके पास आ गए। यह खबर गांव पहुंची तो सैकड़ों लोग हाईवे पर पहुंच गए। उन्होंने बीच हाईवे पर बाइक लगाकर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहन एकत्र हो गए। सूचना पर भमोरा, बिनावर, मूसाझाग, सिविल लाइंस और कुंवरगांव पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने परिवार वालों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्होंने जाम नहीं खोला। करीब ढाई घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर और बरेली जिले के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। बमुश्किल उन्होंने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। लोगों ने खुलीताहरपुर चौराहे पर ब्रेकर बनवाने, डीसीएम चालक के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजा दिलवाने की मांग की। आधिकारियों के आश्वासन देने पर कहीं जाम खुल सका। उसके बाद भमोरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जोहेब गांव के प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। वह दो भाइयों में बड़ा और इकलौती बहन से छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें