फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागीय अधिकारी नहीं दे रहे अपने कर्मचारियों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। लोकसभा चुनाव को लेकर शासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत सभी विभागों से उनके यहां पर अधिकारी से लेकर तैनात कर्मचारियों तक का ऑनलाइन डाटा मांगा गया था। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया, लेकिन अब भी कई विभागों ने डाटा साइट पर अपलोड नहीं किया गया है। इसको संज्ञान में लेकर सीडीओ निशा अनंत ने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कर्मचारियों का डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अगामी लोकसभा चुनाव में मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाने के लिए जिला पंचायतीराज विभाग, बैंक, लोकनिर्माण विभाग, डाकघर समेत 37 विभागों के अधिकारियों को उनके विभाग का नोडल अधिकारी बनाया गया है। ये नोडल अधिकारी अपने विभाग के सभी अधीनस्थों के नाम, पद्नाम और मोबाइल नंबर साडट पर अपलोड कराएंगे। इसके लिए सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने विभाग का यूजर नेम व पासवर्ड दे दिया गया था और अपलोडिंग का समय 19 फरवरी तय किया गया था, लेकिन ज्यादातर नोडल अधिकारी ढुलमुल रवैया अपना रहे थे। जब सीडीओ निशा अनंत ने इसके बारे में अपडेट ली, तो पता चला कि प्रारूप दो व तीन पर फीडिंग की प्रगति न्यून है। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी नोडल अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं कि वे जल्द ही फीडिंग का काम पूरा कर लें। इसको लेकर गुरुवार को सभी नोडल अधिकारियों की बैठक बुलाई है।
-निशा अनंत, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें