फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने विवेकानंद के चित्र बनाकर पाया पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने विवेकानंद के
विज्ञापन

चित्र बनाकर पाया इनाम
उझानी (बदायूं)। स्वामी विवेकानंद जयंती पर शनिवार को कई स्कूलों में हुए कार्यक्रमों के दौरान बच्चों ने उनके बताए रास्ते पर चलकर देेेश की सेवा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

वीपी सिंह स्मारक कन्या उमा विद्यालय में निदेशक शैलेंद्र यादव ने विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने बच्चों को विवेकानंद के जीवन से अवगत कराया। छात्राओं ने विवेकानंद के चित्र बनाए। इसमें अंजली शाक्य प्रथम, अनम गाजी द्वितीय और शीतल ने तृतीय स्थान पाया। विजेता छात्राओं को प्रधानाचार्य पूनम ने पुरस्कृत किया। विमला हरिभगवान अग्रवाल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में निबंध प्रतियोगिता में सत्यम तोमर प्रथम, रेनू द्वितीय और निकिता ने तृतीय स्थान पाया। विजेता बच्चों को कॉलेज के प्रधानाचार्य श्यामपाल सिंह, विद्यार्थी परिषद के जिला संगठनमंत्री अमित भारद्वाज और संतोष सिंह ने पुरस्कृत किया। उधर, वनगवां के सत्योदय शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में खेलकूद के समापन पर प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष कुंवरपाल सिंह और प्रबंधक सत्येंद्र चौहान ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर खेल प्रभारी सत्यभान यादव, प्रदीप चौहान और सत्यप्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें