उझानी पैंथर्स की जीत, फिर हारी सिंह इज किंग
उझानी। महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर उझानी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को भी सिंह इज किंग कोई खास असर नहीं छोड़ पाई। इस बार उसका मुकाबला उझानी पैंथर्स से हुआ। पैंथर्स ने उसे 43 रन से हरा दिया।
उझानी पैंथर्स और सिंह इज किंग के बीच मैच शुरू होने से पहले दोनों टीम के खिलाड़ियों से जिला पंचायत सदस्य सत्यवीर सिंह ने परिचय प्राप्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने की सलाह दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उझानी पैंथर्स ने 161 रन बनाए। टीम के लिए शिवकुमार ने 52 और करन कोचर ने 20 रन का सहयोग किया। शिवकुमार की बल्लेबाजी शानदार रही। जवाब में सिंह इज किंग के बल्लेबाज शुरू में अच्छे चले लेकिन मध्यमक्रम ने टीम को निराश कर दिया। 19 वें ओवर में पूरी टीम लक्ष्य से 43 रन पहले आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के शिवकुमार को मिला। टूर्नामेंट आयोजक योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि सिंह इज किंग की यह दूसरी हार है। इससे पहले उसे राणा सोल्जर्स ने हराया था। ब्यूरो