फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की नई नीति लागू होने के बाद चार दिनों में 17 सौ क्विंटल खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शासन की ओर से धान खरीद की नीति में बदलाव किया गया है। जिसके बाद पिछले चार दिनों के अंदर जिले भर में करीब 47 किसानों से 17 सौ क्विंटल धान की खरीद की गई है। किसानों के क्रय केंद्रों पर पहुंचने से अधिकारियों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के बाद जिले में एक अक्तूबर से धान खरीद के लिए केंद्रों को खोला गया। इसके लिए सात क्रय एजेंसियों की ओर से 30 क्रय केंद्रों को खोला गया लेकिन इस बार धान खरीद में नए नियम लागू किए गए। जिसके तहत सरकारी केंद्रों पर सिर्फ वहीं किसान धान को बेच सकते थे, जिनका विभाग की साइट पर रजिस्ट्रेशन हो, क्योंकि जिले भर में मात्र 180 किसानों ने ही अपना रजिस्ट्रेशन कराया और वे भी धान बेचने के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंचे, इससे अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। बदायूं समेत यही हाल प्रदेश के अन्य जनपदों का रहा। इसके बाद में शासन की ओर से नई नीतियों में फिर से बदलाव किया गया। इसके तहत किसानों के लिए रजिस्ट्रेशन की बाध्यता को खत्म कर दिया गया। ये बाध्यता खत्म होने के बाद धान क्रय केंद्र कुछ गुलजार हुए। नतीजतन पिछले चार दिनों में 47 किसानों से 1719 क्विंटल धान की खरीद की गई है।

बदायूं में पूरे जिले के किसान बेच सकते हैं धान
शहर के मंडी समिति में दो सरकारी क्रय केंद्रों को खोला गया है। इन दोनों केंद्रों पर जिले के किसी भी गांव का किसान अपना धान बेच सकता है। बाकी अन्य सेंटरों पर केवल संबंधित गांव के लोग ही धान को बेच सकेंगे।
विज्ञापन


225500 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य
जिले को इस बार धान खरीद के लिए दो लाख 25 हजार 500 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। इसके तहत अब तक एक प्रतिशत से भी कम खरीद हुई है। हालांकि ,खरीद काफी कम रही लेकिन नई नीति के बाद सेंटरों पर आवक बढ़ने की उम्मीद है।  
विज्ञापन


केंद्र और खरीद
-खाद्य विभाग-768 क्विंटल -पीसीपी-802 क्विंटल
-एसफसी-160 क्विंटल -यूपी एग्रो स्टेट-115 क्विंटल -कर्मचारी कल्याण निगम-18 क्विंटल

नई नीति के तहत धान की खरीद ने तेजी पकड़ी है। चार दिनों में अब तक करीब 17 सौ क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। जल्द ही इसमें और तेजी आने की उम्मीद है।
- प्रकाश नारायण, जिला विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें