फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचायल निर्माण न कराने वालों पर होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 30 नवंबर तक सभी गांवों को ओडीएफ घोषित करना है। इसलिए शौचालयों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। डीएम ने सरकारी सहायता राशि लेकर शौचालय निर्माण न कराने वालों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह ने मंगलवार को ब्लाक दातागंज के गांव डहरपुर कला का औचक निरीक्षण किया। जहां 286 परिवारों में शौचालय नहीं पाए गए। डीएम ने 10 नवंबर तक सभी को शौचालय निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि पूर्ण नहीं करने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी। साथ ही सरकारी धन की वसूली की जाएगी। शौचालयों का निर्माण पूरा करने वालों को छह हजार रुपये की दूसरी किस्त उनके खाते में भेजने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि प्रधान बताएं कि 31 दिसंबर तक जो ग्रामीण विद्युत कनेक्शन नहीं लेगा उसे बाद में 2100 रुपये प्रति कनेक्शन देने पड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें