फोटो-37
एससी एसटी एक्ट लागू करने के विरोध में तहसीलदार को दिया ज्ञापन
सहसवान। केंद्र सरकार की ओर से एससी एसटी एक्ट में पुराने कानून लागू करने के विरोध में युवाओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। क्षत्रिय महासभा जिला उपाध्यक्ष आईपी सिंह ने कहा कि कि एससी एसटी एक्ट मामले में केंद्र सरकार की संस्था एनसीआरवी द्वारा बड़ी संख्या में फर्जी मुकदमों की जानकारी लेने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने एक्ट के संबंध में आदेश पारित किया था। वोट बैंक के लालच में यदि केंद्र सरकार अध्यादेश पारित कर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के खिलाफ विधेयक पारित करती है, तो लोगों का सुप्रीम कोर्ट से भी विश्वास हट जाएगा। क्षत्रिय महासभा की ओर से सरकार के निर्णय का विरोध किया गया है। उन्होंने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान रखते हुए उक्त बिल को निरस्त किया जाए। इस मौके पर अरविंद सोलंकी, विशेष पुंडीर, धर्मवीर सिंह, चंदन सिंह, कमल बघेल, हरिश्चन्द्र, संजीव राघव मौजूद रहे। ब्यूरो