फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील, थाने, ब्लाक से खत्म हो भ्रष्टाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
‘अफसरों को दी कड़ी हिदायत, शिकायतों पर अंकुश लगाएं’
विज्ञापन

सीएम के कड़े तेवर से बंगले झांकते रहे अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा मीटिंग में हिदायत दी कि तहसील, थाने और ब्लॉक पर भ्रष्टाचार की शिकायतें ज्यादा मिल रहीं है, उस पर तत्काल अंकुश लगे। अन्यथा कार्रवाई को तैयार रहें। उन्होंने बेसिक और बिजली महकमे में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, आंकड़ों से काम नहीं चलेगा।
सीएम ने हर विभाग के कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। कहा-उन्हें इस बात की शिकायतें मिलीं हैं कि तहसील, ब्लॉक और थानों में जनता से सुविधा शुल्क वसूला जाता है। बिना पैसे प्रमाण पत्र नहीं दिए जाते है। तहसील में किसी भी तरह के प्रमाणपत्र बनवाए जाने पर सुविधा शुल्क वसूला जाता है। थानों में भी फरियादियों से रुपये ऐंठे जाते हैं। ब्लॉकों में भी बिना रुपये लिए लोगों के काम नहीं किए जा रहे हैं। यह किसी हाल में सहन नहीं किया जाएगा। कहा-तहसील, थाने और ब्लॉक भ्रष्टाचार मुक्त हों। इसके लिए अधिकारी काम करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि, शिकायतें मिलीं हैं कि बेसिक शिक्षा विभाग में ट्रांसफर, पोस्टिंग और छुट्टी के नाम पर शिक्षकों से रुपये लिए जाते हैं। यह बिल्कुल बंद हो जाना चाहिए। नहीं तो कड़ी कार्रवाई होगी। सीएम ने सात मई को जिले के मूसाझाग क्षेत्र के गांव मझारा निवासी सादिक के एंबूलेंस नहीं मिलने पर पत्नी की लाश को कंधे पर लेकर जाने का संदर्भ लिया। बताया गया कि उस वक्त तैनात सीएमओ का यहां से तबादला हो चुका है। नए सीएमओ आए हैं। सीएम ने कहा कि यह घटना बेहद ही निदंनीय थी। इसकी शिकायत उन्हें लखनऊ में मिली थी। बोले-भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।
बिल्सी क्षेत्र के विधायक आरके शर्मा ने बिजली महकमे के मुख्य स्टोर पर व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत सीएम के सामने रखी। इस पर योगी आदित्यनाथ ने बिजली अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। कई विधायकों ने जिला अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं के बारे में भी अवगत कराया। इसे भी सीएम ने गंभीरता से लिया और महकमे के अफसरों को व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएम ने जिले की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। पुलिस अफसरों को निर्देश दिए कि अपराध रोकने को सार्थक कदम उठाएं। मीटिंग में डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी अशोक कुमार के अलावा सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें