रुदायन सर्वेक्षण
को पहुंची टीम
नगर पंचायत कार्यालय में अभिलेख देखे
अमर उजाला ब्यूरो
रुदायन। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए गुरुवार को टीम सर्वेक्षण करने नगर में पहुंची। टीम ने नगर पंचायत कार्यालय में अभिलेखों का रख रखाव देखा।
टीम का नेतृत्व कर रहे सीनियर एसेसर मयंक सिंह और जिला कार्यक्रम प्रबंधक विकास सक्सेना ने नगर पंचायत कार्यालय में सबसे पहले अभिलेखों के रख रखाव चेक किया। अभिलेखों के अनुसार किए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। लोगों से स्वच्छता से संबंधित जानकारी ली गई। एसेसर मयंक सिंह ने बताया कि अभिलेख के लिए 1400 अंक, फील्ड निरीक्षण के लिए 1400 अंक और जनता से फीडबैक के 1200 अंक मिलाकर कुल 4000 अंक स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए निर्धारित हैं। इस दौरान ईओ ललतेश सक्सेना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ वातावरण निर्माण करने पर विशेष बल दिया है। इसी के अनुरूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश स्वच्छता में दूसरे प्रदेशों से अग्रणी रहे। सर्वेक्षण के दौरान चेयरमैन अरविंद शर्मा, लिपिक राजकुमार सक्सेना, सुंदरलाल आदि उपस्थित रहे।