फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना केंद्र में मोबाइल और पानी ले जाना होगा प्रतिबंधित

विज्ञापन
डीएम अाैर एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बदायूं। मंडी समिति में बुधवार को डीएम दिनेश कुमार ने कहा कि जब तक किसी भी अधिकारी, कर्मचारी, एजेंट पर आई कार्ड नहीं होगा। उसे मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। छह बजे तक कर्मचारी और सात बजे तक प्रत्याशी के एजेंट मतगणना स्थल पर पहुंचे। डीएम ने बताया कि सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। मतगणना स्थल पर मोबाइल, पानी की बोतल, पान, गुटखा आदि पर प्रतिबंध रहेगा।
पत्रकारों से बातचीत में जिलाधिकारी ने कहा कि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। इसलिए सभी प्रत्याशियों के एजेंट हर हाल में सुबह सात बजे तक मतगणना स्थल पर पहुंच जाएं। साढ़े सात बजे तक अपनी-अपनी पोजिशन ले लें। ताकि मतगणना समय से शुरू हो सके। मतगणना में लगे एजेंट, अधिकारी, कर्मचारी अपना आई कार्ड अवश्य साथ लाएं। बिना आई कार्ड के मतगणना स्थल पर एंट्री संभव नहीं होगी। कोई भी व्यक्ति मतगणना स्थल के अंदर पानी, सिगरेट, तंबाकू, मोबाइल नहीं लाए। पीने के पानी की अलग से व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मतदाताओं ने चुनाव में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग किया है। वह उसके लिए बधाई के पात्र हैं। उन्हीं के कारण जिलेभर में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपंन हो सका। उम्मीद करता हूं कि मतगणना में जनता हमारा सहयोग करेगी। एसएसपी ने कहा कि मतगणना के लिए रैपिड एक्शन फोर्स को बुलाया गया है। जिसकी निगरानी में मतगणना की जाएगी। मंडी समिति गेट के 200 मीटर दूरी तक अगर कोई भी व्यक्ति संदिग्ध पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
---
सड़क के दोनों ओर लगेंगे लाउडस्पीकर
मतगणना वाले दिन सभी के पास आसानी से सूचना पहुंचती रहे और मंडी समिति के बाहर भीड़ एकत्र न हो। इसके लिए डीएम दिनेश कुमार सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि मंडी के बाहर मंडी चौकी के पास भी एक लाउडस्पीकर लगवाएं। ताकि बदायूं, गुलड़िया की जनता को वहीं पर रहकर मतगणना के अपडेट मिल सकें। वहीं ककराला, सखानू, अलापुर की जनता के लिए ककराला रोड पर बैरीकेडिंग के पास में एक लाउडस्पीकर को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

-----
चुनाव आयोग के निर्देशों पर लगाई टेबल
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस बार राज्य चुनाव आयोग की ओर से टेबल लगाई गई है। कौन सी टेबल पर कौन सा बूथ खुलेगा यह आयोग ने तय किया है। बदायूं जिले मेें 161 बूथ हैं। इस दौरान जिसकी काउंटिंग होगी उसी एजेंट को अंदर भेजा जाएगा। सभी वार्ड एक ही टेबल पर खोला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें