फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्स आई, आज नगरों में होगा रूट मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बदायूं।
पुलिस-प्रशासन की तैयारी के लिहाज से जिले में चुनावी रंग अब दिखाई देने लगा है। रविवार को पुलिस, होमगार्ड से लेकर पैरामिलिट्री फोर्स ने पुलिस लाइन में आमद दर्ज कराई। पुलिस लाइन में फोर्स लेकर आए वाहनों और जवानों का जमावड़ा लगा रहा।
जिले में दो कंपनी पैरामिलेट्री फोर्स और तीन कंपनी पीएसी को चुनाव में यहां तैनात किया जाना है। रविवार को पीएसी और एक कंपनी आईटीबीपी पुलिस लाइन पहुंच गई। सोमवार सुबह एक कंपनी आरएएफ भी जिला मुख्यालय आ जाएगी। चुनाव के नोडल अधिकारी एसपी देहात डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि दूसरे जिलों से मिलने वाला पुलिस बल और होमगार्ड ने भी आमद दर्ज करा ली है। सोमवार दोपहर बाद इनकी सामान्य ब्रीफिंग की जाएगी। इसके अलावा बदायूं नगर क्षेत्र समेत सभी नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में फोर्स सड़क पर मार्च करके जनता में कानून का भरोसा कायम करने का प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पुलिस-प्रशासन जीजान से जुटा है। खुराफात करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


350 वाहनों का अधिग्रहण
जिला प्रशासन के निर्देश पर एआरटीओ अमिताभ राय ने करीब 350 छोटे बड़े वाहनों को अधिग्रहित किया है। इनमें बस, डीसीएम से लेकर टाटा मैजिक भी शामिल हैं। इन्हें सभी क्षेत्र के मंडी परिसरों और इस्लामियां इंटर कॉलेज मैदान में खड़ा किया गया है। पुलिस या होमगार्ड्स को ले जाने वाले वाहनों को पुलिस लाइन में खड़ा किया गया है। मंगलवार को सभी वाहन पोलिंग पार्टियों को लेकर बूथों पर रवाना कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें