फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री शहर में, हाईवे जाम

विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। नगर विकास मंत्री के आगमन को लेकर सुबह से ही शहर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने में पुलिस महकमा जुटा रहा। जैसे ही मंत्री का हेेलीकॉप्टर पुलिस लाइंस में उतरा पूरा शहर जाम हो गया। कलक्ट्रेट चौराहे, पुलिस लाइंस चौराहे, इंद्रा चौक पर ट्रैफिक रोक दिया गया। इस दौरान वाहनों की कतार लग गईं। मंत्री का काफिला निकलने के बाद यातायात पुलिस की मदद से जाम में फंसे वाहनों को निकाला जा सका। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना बुधवार को मिशन कंपाउंड में विकास कार्यों का लोकार्पण और नगर निकाय चुनाव के चलते जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। मंत्री के आवागमन को लेकर अधिकारी सुबह से भागदौड़ में लगे थे। दोपहर लगभग एक बजे जैसे नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइंस ग्राउंड में उतरे तो शहर के चारों ओर से ट्रैफिक रोक दिया गया। मंत्री का काफिला पुलिस लाइंस में करीब 20 मिनट रुकने के बाद रवाना हुआ। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गईं, जाम में फंसे लोगों के पसीने छूटने लगे। करीब आधे घंटे बाद लोगों को जाम से मुक्ति मिल सकी। जनसभा इंद्रा चौक स्थित मिशन कंपाउंड में थी। इसलिए सबसे ज्यादा समस्या बड़े वाहन चालकों को हुई। जाम के झाम में फंसे दो और चार पहिया वाहन चालक तो दाएं-बाएं से वाहन लेकर निकल गए लेकिन बड़े वाहन जाम में ही फंसे रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें