फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने से अधूरा पड़ा सड़क का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इस्लामनगर। क्षेत्र के प्रसिद्ध मंगला देवी मंदिर को जाने वाली टूटी सड़क को सही करने का कार्य करीब छह महीने पहले शुरू हुआ था। दो किलोमीटर की सड़क में एक किलोमीटर तक पत्थर डालने के बाद ठेकेदार ने निर्माण बीच में छोड़ दिया। इससे आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इस संबंध में अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। गांव वालों ने डीएम को पत्र भेजकर सड़क बनवाने की मांग की है।
ब्लाक क्षेत्र का मंगला देवी रोड काफी सालों से टूटा हुआ है। इसको बनवाने के लिए कई बार लोग अधिकारियों से मिले। साथ ही लिखित में रोड बनाने की मांग की। काफी समय बाद विभाग के अधिकारियों की नींद टूटी और एक ठेकेदार को रोड बनाने का ठेका दे दिया। लोगों को उम्मीद जागी की, अब आने-जाने में हो रही परेशानी खत्म हो जाएगी, लेकिन लोगों की दिक्कत कम होने की बजाए और अधिक बढ़ गई। अब ठेकेदार ने पत्थर डालकर काम बंद कर दिया है। छह महीना निकल जाने के बाद भी उसने रोड को नहीं बनाया है। इससे लोगों में ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों के प्रति रोष व्याप्त है। कस्बा निवासी त्रिलोकी नाथ गुप्ता ने जन सूचना के तहत इस रोड के बारे में जानकारी ली, तो पता चला की ठेकेदार 65 लाख रुपये निकाल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन पीडब्ल्यूडी केसी वर्मा का कहना है कि फंड नहीं होने के कारण अभी कुछ समय के लिए काम रुका हुआ है। राशि मिलते ही इस रोड को जल्द से जल्द पूरा करा दिया जाएगा। लोगों को परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें