फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 सितंबर तक ओडीएफ हो जाएगा समरेर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदायूं। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विकास खंड समरेर में खुले में शौच मुक्त आजादी जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पंचायती राज विभाग की ओर से एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। ब्लॉक समरेर के प्रधानों के अध्यक्ष गिरीश पाल सिंह ने डीएम को भरोसा दिलाया कि 30 सितंबर तक अपना ब्लॉक खुले से शौच मुक्त कर लेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम अनिता श्रीवास्तव ने ब्लॉक समरेर में खुले से शौच मुक्त कार्यशाला में कहा कि खुले में शौच जाने से कई प्रकार की बीमारियां तथा घटनाएं होती रहती हैं। इन सभी समस्याओं से बचने के लिए शौचालय घर में बनवाएं और उसका प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में जो प्रधान, रोजगार सेवक, शिक्षा प्रेरक, आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी कार्यकत्री लगे हैं, वे गांव-गांव जाकर लोगों को समझाएं और उनकी सोच को बदलें। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं मन में ठान लें तो ब्लॉक को ओडीएफ करने में ज्यादा दिन नहीं लगेंगे। आशाओं को घर-घर जाकर मुखिया को समझाना है। उन्होंने कहा कि खुले में शौच की कुप्रथा को मिटाने में शिक्षक बहुत बड़ा योगदान दे रहें हैं, इसी के साथ-साथ ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए बच्चों को सप्ताह में दो बार गांव में प्रभात फेरी निकलवाएं। प्रार्थना के बाद जिन बच्चों के घर में शौचालय बना है, उन्हें लाइन में आगे खड़ा करें, ताकि वे दूसरों को प्रेरित कर सकें। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सेवा राम चौधरी, उप जिलाधिकारी दातागंज दिनेश कुमार सिंह, पंचायत राज अधिकारी राजीव कुमार मौर्य, खंड विकास अधिकारी अजय कुमार मिश्रा एवं पूर्व राज्य मंत्री हीरालाल कश्यप, नेकपाल सिंह कश्यप, विधायक प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह, राणाप्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें