फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता के चल रहा है उसावां में नेशलन पब्लिक स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदायूं। बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों पर होगी कारवाई। सभी खंड शिक्षाधिकारियों को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने आदेश दिया है। मंगलवार को उसावां में बिना मान्यता के चल रहे नेशलन पब्लिक स्कूल पर तत्काल कार्रवाई करने और स्कूल बंद कराने के लिए उसावां खंड शिक्षाधिकारी से कहा।
मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रेमचंद्र यादव ने उसावां और म्याऊं के कस्तूरबा गांधी, परिषदीय विद्यालयों और निजी स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कस्तूरबा गांधी उसावां और म्याऊं में निरीक्षण किया। वहीं मौजम पुर के प्राथमिक जूनियर विद्यालय, मंशानगला के प्राथमिक और जूनियर विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में गंदगी पाए जाने पर उन्होंने शिक्षकों को तत्काल सफाई कराने का आदेश दिया। वहीं उसावां में नेशनल पब्लिक आवासीय स्कूल का निरीक्षण किया तो पता चला कि सीबीएसई पैटर्न पर बिना मान्यता के स्कूल संचालित किया जा रहा है। जिसमें प्रबंधक और प्रधानाचार्य शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 का खुला उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी को स्कूल तत्काल बंद कराए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बीएसए ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण
बदायूं। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्र मौजमपुर और आंगनबाड़ी केंद्र रसूलपुर का निरीक्षण किया।
गोद लिए गांव में बीएसए प्रेमचंद्र यादव को केद्रों का निरीक्षण करने के दौरान सभी आंगबाड़ी वर्कर और सहायिका मौजूद मिलीं। गांवों में गंदगी और शौचालय न बनाए जाने की ग्रामीणों ने शिकायत की। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने ग्रामीणों को आवश्वासन दिया है कि वे संबंधित अधिकारी से बात कर समस्या का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें