बिल्सी (बदायूं)। नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी एवं कोल्ड स्टोर स्वामी पंकज वार्ष्णेय के पुत्र पराग वार्ष्णेय ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा 2017 (नीट) में ऑल इंडिया में 1558 रैंक हासिल कर एमबीबीएस में अपना स्थान बनाया है। पराग ने 720 में से 617 अंक पाए हैं। पराग के बड़े भाई रजत वार्ष्णेय ने भी 2013 में नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर एमबीबीएस में प्रवेश पाया था। वह दिल्ली के तेग बहादुर अस्पताल में ट्रेनिंग पा रहे हैं। पराग के एमबीबीएस में चयन होने पर उनके परिजनों ने खुशी जाहिर की है। ब्यूरो