फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरभरा का ढही मिट्टी की ढांग, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उसहैत थाने के गांव कटरा सआदतगंज में अचानक मिट्टी की ढांग ढहने से इसमें दबकर महिला की मौत हो गई। हादसा शनिवार दोपहर हुआ। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव कटरा सआदतगंज निवासी बाबूराम की 46 वर्षीय पत्नी धनदेवी शनिवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ मिट्टी खोदने गई थीं। मिट्टी खोदते वक्त धनदेवी ढांग में ज्यादा अंदर चली गईं। इसी दौरान ढांग ढह गई। इसमें धनदेवी दब गईं। घटना का पता चलने पर घरवाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह से मिट्टी हटाकर धनदेवी को निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर थाना पुलिस भी गांव पहुंच गई। देर शाम तक परिवार वाले शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें