फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिलाओं को समूह से जोड़ने के लिए 1000 समूह सखी की जाएंगी प्रशिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जनपद में महिलाओं को समूह से जोड़ने के लिए 1000 समूह सखी को चिह्नित किया जा रहा है। इसमें सक्रिय समूह सखी को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए विकास खंडों पर उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। चिह्नित करने के बाद इनकी सूची तैयार कर जिला कार्यालय पर भेजी जाएगी। इसके बाद इन समूह सखियों को आरआईआरडी की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


शासन की ओर से जनपद की 1.70 लाख महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के लिए एनआरएलम विभाग को लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य पूरा करने के लिए विभाग की ओर से तैयारियां की जा रहीं हैं। इसके लिए जनपद की 1400 समूह सखियों में 1000 को चिह्नित किया जा रहा है। इसके बाद इन्हें आरआईआरडी की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभाग की ओर से सभी विकास खंडों पर इसके निर्देश दे दिए गए हैं।
डीसी एनआरएलम अखिलेश चौबे ने बताया कि समूह सखी के चयन के बाद होली के बाद इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद समूह सखी पांच-पांच की टीमें बनाकर महिलाओं को समूह से जोड़ने का काम करेंगी। वह गांव- गांव जाकर पात्र गृहस्थी, अन्तोदय कार्ड, जीरो पावर्टी योजना की लाभार्थी महिलाओं को स्वयं सहायता समूह जोड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें