फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गेस्ट हाउस में देह व्यापार मामले में 10 युवकों और दो युवतियों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। रानेट चौराहा स्थित जय भोले गेस्ट हाउस में चल सेक्स रैकेट मामले में रविवार शाम हुई छापामार कार्रवाई में पुलिस ने 10 युवकों और दो युवतियों को गिरफ्तार किया था। सभी 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोमवार को पुलिस ने टेंपो चालक, नौ युवकों और दोनों युवतियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इसके बाद सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू को सौंपी गई है।
विज्ञापन

सीओ बिसौली अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि छापामार कार्रवाई के दौरान मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। इनमें शक्तिवर्धक कैप्सूल और कंडोम के पैकेट भी शामिल हैं। पुलिस ने गेस्ट हाउस का डीवीआर भी कब्जे में ले लिया है। सीओ के मुताबिक, डीवीआर में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें