फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मेडिकल स्टोर  के लाइसेंस सस्पेंड

Sun, 11 Sep 2016 12:46 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में सात मेडिकल स्टोर संचालकों को चेतावनी दी गई
छापेमारी के दौरान मिलीं अनियमितताएं
 औषधि प्रशासन विभाग सख्त हो गया है। जिले में छापामारी में मिलीं अनियमितताओं के बाद 10 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं। इतना ही नहीं सात मेडिकल संचालकों को चेतावनी दी गई है और 40 को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इस कार्रवाई से मेडिकल संचालकों में हड़कंप है।
जिले में तमाम मेडिकल संचालक मानकों को पूरा नहीं कर रहे। औषधि प्रशासन विभाग ऐसे मेडिकल स्टोर्स को लेकर गंभीर हो गया है। औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जिले भर में मेडिकल स्टोर्स पर छापामारी कर कर अनियमितताएं पकड़ी थीं। 10 मेडिकल संचालकों को चेतावनी नोटिस देकर व्यवस्थाओं में सुधार को कहा गया था। इसके बाद भी मेडिकल संचालकों ने व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया। इसके चलते 10 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं। इसके साथ ही सात मेडिकल संचालकों को चेतावनी और 40 को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। चेतावनी और नोटिस में दिए गए दिशा निर्देश का पालन न करने वाले मेडिकल संचालकों के लाइसेंस भी सस्पेंड करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

------
नियमों का पालन नहीं कर रहे तमाम मेडिकल
बदायूं। औषधि प्रशासन विभाग भले ही कोई कोशिश करे, लेकिन जिले में तमाम मेडिकल संचालक नियमों का पालन नहीं कर रहे। विभागीय सूत्रों की मानें तो एक ही व्यक्ति के नाम कई-कई लाइसेंस भी हैं। कार्रवाई के नाम पर औषधि प्रशासन विभाग सिर्फ औपचारिकताओं को पूरा करता है। 
विज्ञापन

-------
निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने पर जिले में 10 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं। सात मेडिकल संचालकों को चेतावनी नोटिस दिए गए हैं। अगर यह व्यवस्थाओं में सुधार के साथ मानकों को पूरा नहीं करेंगे तो इनके लाइसेंस भी सस्पेंड किए जाएंगे।
-पवन कुमार शाक्य, औषधि निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें