फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदा सलमान: बहन को चाकू से गोदा...फिर सिलिंडर में लगाई आग, विस्फोट से उड़ गए थे शव के चिथड़े; FIR से खुलासा

Sun, 16 Jul 2023 10:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के कैंट में युवती की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपनी मां पर भी चाकू से हमला बोला। बहन की हत्या के बाद आरोपी ने सिलिंडर में आग लगाकर शव जला दिया था। भाई पर हत्या का केस दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
लखनऊ में युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के कैंट के मटरू मोहाल में निर्दयी भाई सलमान ने अपनी बहन रूबी की हत्या चाकू से गोदकर की थी। उसके बाद सिलिंडर में आग लगा शव जला दिया था। सिलिंडर में विस्फोट होने से शव के चिथड़े उड़ गए थे। ये खुलासा शनिवार को दर्ज की गई एफआईआर से हुआ। 
विज्ञापन


पिता की तहरीर पर आरोपी पर हत्या व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। वह अस्पताल में भर्ती है। तबीयत सुधरने के बाद पुलिस आधिकारिक रूप से गिरफ्तारी कर उसे कोर्ट में पेश करेगी।

मटरू मोहाल निवासी निसार अहमद उर्फ गुड्डू के बेटे सलमान ने बीते बृहस्पतिवार को नशेबाजी के लिए पैसे न देने पर जमकर बवाल मचाया था। सलमान ने बहन रूबी की हत्या कर दी थी और मां मेहरूनिशा पर चाकू से कई वार किए थे। मेहरूनिशा बचने के लिए छत के रास्ते होते हुए छज्जे से कूद गई थीं। 
विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि निसार अहमद की तहरीर पर सलमान पर हत्या, साक्ष्य मिटाने, हमला करने व आगजनी की धारा में केस दर्ज किया है। एफआईआर के मुताबिक, सलमान उस रात रूबी से नशे के लिए पैसे मांग रहा था।

इनकार किया तो उसने रूबी पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया था। मेहरूनिशा ने बचाने का प्रयास किया था तो उन पर भी हमला कर दिया था। उन्होंने भागकर जान बचाई थी।

कमरा बंद कर मारा था, भाई-चाचा नहीं बचा सके
जब मेहरूनिशा बाहर चली गई थीं तब सलमान ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया था। इसके बाद रूबी पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए थे। इसके बाद सिलिंडर में आग लगाकर वहां से भाग निकला था।

निसार ने बताया कि इस दौरान रूबी का छोटा भाई और चाचा घर के बाहर ही थी, लेकिन घर के भीतर आग लगने की वजह से वह अंदर नहीं जा सके थे। उनके सामने ही पूरी वारदात को सलमान ने अंजाम दिया।

बेटे के मोह में फंसे थे पिता, आखिर में बेटी को इंसाफ दिलाने की ठानी
मेहरूनिशा और आरोपी सलमान दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। वारदात के बाद निसार केस दर्ज नहीं करवा रहे थे। एक तरफ उनको बेटी की मौत का अफसोस था।
विज्ञापन

पत्नी के घायल होने का दुख भी, लेकिन बेटा जेल चलाएगा, इसको लेकर वह मोह में फंसे थे। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने उनसे बातचीत की। वह बेटी को न्याय दिलाने की ठानी और केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें