फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुलायम खुद क्यों नहीं बन जाते यूपी के सीएम?'

Wed, 05 Jun 2013 08:36 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने कहा है कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को अगर लगता है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश की कानून-व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे हैं तो खुद ही सत्ता क्यों नहीं संभाल लेते।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक मंगलवार को यहां मुलायम सिंह की बात पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। पाठक ने कहा कि मुलायम कहते हैं कि वह मुख्यमंत्री होते तो 15 दिन में कानून-व्यवस्था ठीक कर देते।

ऐसे में उन्हें प्रदेश के हित में तुरंत सत्ता संभाल लेनी चाहिए। पाठक ने आरोप लगाया कि मुलायम सिंह सिर्फ जनता को झूठी दिलासा दे रहे हैं। सच यह है कि सपा की सरकार  शासन व प्रशासन को संभाल नहीं पा रही है।
विज्ञापन


पाठक ने कहा, ‘सपा मुखिया ने कहा है कि अखिलेश चाहें तो 15 दिन में सूबे की कानून-व्यवस्था ठीक हो सकती है। यह कहकर सपा मुखिया ने सूबे में कानून-व्यवस्था ठीक न होने की बात स्वीकार कर ली है।

साथ ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर यह जिम्मेदारी डाल दी है कि वह बताएं कि दिनों-दिन बिगड़ रही प्रदेश की कानून-व्यवस्था को वह क्यों नही ठीक कर रहे हैं।

पाठक ने आरोप लगाया कि सपा प्रमुख लोगों को ध्यान बंटाने के लिए अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं। सपा प्रमुख की चेतावनी अखबारों की सूर्खियां बनती हैं। होता कुछ नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें