धामपुर में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते जोनल मजिस्ट्रेट धीरेद्र सिंह।
- फोटो : DHAMPUR
जोनल मजिस्ट्रेट ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
धामपुर। जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम धामपुर धीरेंद्र सिंह ने शनिवार को कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कोई खामी पकड़ में नहीं आई। एसडीएम ने बताया कि उन्होंने चेकिंग में सब कुछ ठीक ठाक पाया।
एसडीएम ने बताया कि उनके द्वारा चौधरी बलदेव सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमनौली में चल रही यूपी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर प्रथम पारी में औचक निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट अलर्ट मिले। बच्चे सही प्रकार से परीक्षा दे रहे थे। कक्ष निरीक्षक भी ड्यूटी अलर्ट रहे। एसडीएम ने यहां के बाद गांव भटियाना खुशहालपुर में स्थित प्रेम सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी इंटर कालेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा देने वालों में हड़कंप मचा रहा है।