नजीबाबाद में जायरीनों को लगंर कराते समाज सेवी।
- फोटो : NAZIBABAD
जायरीनों को समाजसेवियों ने किया अजमेर के लिए रवाना
नजीबाबाद। खिदमत-ए-खल्क से जुड़े युवाओं द्वारा अजमेेर जाने वाले जायरीनों की खिदमत में लगाए गए शिविर में बड़ी संख्या में जायरीनों को लंगर कराया गया। ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के सालाना उर्स में शिरकत के लिए नजीबाबाद से बड़ी संख्या में जायरीन अजमेर जाने के लिए गुजर रहे हैं। रविवार को समाज सेवी मो. अकरम उस्मानी, हाजी फैजान सूफी, अकबर, नौशाद अख्तर, शाहिद हुसैन, मो.जाकिर, डॉ. इस्हाक, सलीम साबरी, मो. अजीम, फय्याज अहमद, मो. रिजवान ने जायरीनों को अबद सिटी लगे शिविर में लंगर खिलाकर गंतव्य के लिए रवाना किया।