फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 किलोमीटर लंबी 300 सड़कों का निर्माण कराएगी जिला पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
150 किमी लंबी 300 सड़कों का निर्माण कराएगी जिला पंचायत
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में जिला पंचायत में 300 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है। डेढ़ सौ किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण इसी साल शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल निर्माण के लिए करीब 200 सड़कों का निरीक्षण जिला पंचायत के इंजीनियर कर चुके हैं। इनमें प्रमुख सड़क नांगल सोती के गंगा घाट की भी शामिल है। 1100 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कर गंगा घाट को पहली बार सड़क से जोड़ा जाना है।
मौजूदा वित्तीय वर्ष में 15 वे वित्त और राज्य वित्त से जिला पंचायत में विकास कार्य कराने का खाका तैयार किया है। लगभग 350 काम कराए जाएंगे जिनमें 300 सड़कों का निर्माण भी शामिल है। इन रास्तों पर सीसी रोड, तारकोल की सड़क और खड़ंजा निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्यों से प्रस्ताव मांगे गए थे। प्रस्ताव मिलने के बाद करीब 75 प्रतिशत निर्माण कार्यों के लिए जिला पंचायत की अभियंता मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर चुके हैं। (संवाद)
पहली बार सड़क से जुड़ेगा नांगल सोती का गंगा घाट
नांगल सोती गांव तक पक्की सड़क है लेकिन इससे आगे गंगा घाट तक जाने के लिए रास्ता कच्चा है। बता दें कि नांगल सोती के गंगा घाट पर गंगा स्नान मेले का आयोजन भी किया जाता है। वहीं इलाके के लोग यहां अंतिम संस्कार करने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन यह मार्ग अभी तक कच्चा ही था जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी अब अब यह सड़क बनने जा रही है।
70 लाख की लागत से होगा शव दाह स्थल का निर्माण
नजीबाबाद/नांगलसोती। नांगलसोती के गंगा घाट पर क्षेत्र पंचायत निधि से शवदाह स्थल का निर्माण कराया जाएगा।
नांगलसोती के गंगा घाट क्षेत्र में 70 लाख रुपये की लागत से शवदाह स्थल का निर्माण कराया जाएगा। ग्राम पंचायत की करीब साढे़ पांच बीघा जमीन पर निर्मित होने वाले शवदाह स्थल पर टिन शेड और एक कमरा निर्मित कराया जाएगा। शवदाह स्थल से मात्र 400 मीटर के फासले पर गंगा नदी का प्रवाह है। गंगा नदी की एक धारा शवदाह स्थल के काफी नजदीक से गुजरती है। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने बताया क्षेत्र पंचायत निधि से बनने वाले शवदाह स्थल निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की जा चुकी है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। शवदाह स्थल तक पहुंचने के लिए मार्ग जिला पंचायत निधि से बनवाया जाएगा। क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य किसान नेता चौ. दिगंबर सिंह की पत्नी निगम ने जिला पंचायत निधि से शवदाह स्थल तक मार्ग निर्माण का प्रस्ताव पारित कराया है।
विज्ञापन

शासन से केवल 55 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण का लक्ष्य मिला था, लेकिन हम डेढ़ सौ किलोमीटर लंबी करीब 300 सड़कों का निर्माण कराएंगे प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है, इनमें नंगल के गंगा घाट तक पहुंचने की सड़क भी शामिल है।
- श्याम बहादुर शर्मा जिला पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें