फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बसों में नहीं जा सकेगा व्यापारियों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
अब बसों में नहीं जा सकेगा व्यापारियों का सामान
विज्ञापन

बिजनौर। निगम की बसों में अब व्यापारियों का सामान रखना पूरी तरह प्रतिबंधित हो गया है। यह निर्देश परिवहन मुख्यालय से दिए गए है। जिसके चलते क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से बिजनौर डिपो को निर्देश दिया गया है कि किसी भी बसों में व्यापारिक सामान नहीं मिलना चाहिए। अगर बसों में सामान मिलता है, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक मुरादाबाद की ओर से निगम की बसों में लगेज न रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि परिवहन मुख्यालय से बसों में लगेज रखना प्रतिबंधित कर दिया है। जिसके चलते बसों की छतों पर लगे लगेज कैरियर हटाने के लिए भी निर्देशित किया गया है। निगम की बसों में देखा जाता है, सीटों पर व्यापारियों का सामान रखा मिलता है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्यापारिक सामान को बसों में बिल्कुल भी नहीं रखा जाएगा। क्योंकि इससे बस में सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन

यात्री ले जा सकते हैं सामान
बस में यात्रा के दौरान यात्री अपना सामान ले जा सकते हैं। लेकिन यदि उसमें भी यह शक होता है कि वह सामान यात्रा से संबंधित न होकर व्यापारिक है, तो तत्काल उस सामान को नीचे उतार दिया जायेगा। ऐसे में बस चालक और परिचालकों को स्वयं यह सुनिश्चित करना होगा कि वह प्रत्येक यात्री के लगेज पर नजर रखें।
विज्ञापन

मुख्यालय से आए निर्देशों का पालन किया जा रहा है। बसों से पहले ही लगेज कैरियर हटा दिए गए हैं। अगर कोई निगम की बसों में लगेज रखता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
- धीरज सिंह पंवार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें