ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे जाकिर।
- फोटो : अमर उजाला
जलालाबाद में कर्नाटक में आयोजित ताईक्वांडो चैंपियनशिप में जाकिर हुसैन ने धमाल मचाते हुए स्वर्ण और रजत पदक जीता। डी वेलफेयर सोसाइटी यूपी के महासचिव जाकिर हुसैन ने पांच अगस्त से सात अगस्त तक कोरा मंगला इंडोर स्टेडियम बेंगलूरु में आयोजित ताईक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लिया। जलालाबाद के जाकिर हुसैन व्यक्तिगत फाइट में स्वर्ण पदक के साथ ब्लैक बेल्ट टूल्स प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। कोच दिलीप बिष्ट ने बधाई दी। वहीं धामपुर में पलेड़ा शूटिंग रेंज थर्ड की ओर से मेरठ में संपन्न प्री यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में आकांक्षा चौधरी ने गोल्ड मेडल, शिल्पी चौधरी सिल्वर मेडल प्राप्त किया। यह दोनों शूटर धामपुर दुर्गा पब्लिक शूट रेंज के हैं। दुर्गा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आशीष राजपूत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिला रायफल एसोसिएशन के 24 बच्चों ने भाग लिया था। जिन बच्चों का चयन हुआ है अब वह दो सितंबर से दिल्ली में आयोजित होने वाली नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में सहभागिता करंेगे।