फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने एक यू टयूब चैनल की सीएम से की शिकायत, साजिशन किसी दूसरे के फोटो के स्थान पर उनकी फोटो दिखा दी

विज्ञापन
धामपुर में पत्रकारो से वार्ता करते विधायक अशोक राणा। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
विधायक ने एक यू ट्यूब चैनल की सीएम से की शिकायत
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक अशोक राणा ने एक यू ट्यूब चैनल पर साजिशन उनकी छवि को खराब करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए प्रदेश के सीएम और उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से शिकायत की है। विधायक ने कहा है कि वह भी इस मामले में कानूनविदों से परामर्श लेकर कानूनी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

विधायक ने बुधवार को लोनिवि के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि आगरा में एक स्कैंडल का पर्दाफाश पुलिस द्वारा किया गया था। इस मामले में एक ट्यूब चैनल द्वारा आगरा की खबर जो बनाकर चलाई जा रही है। उसमें किसी अशोक राणा पूर्व जिला अध्यक्ष आगरा के फोटो के स्थान पर उनका फोटो खबर में चलाया जा रहा है। इसी खबर में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री की फोटो भी चलाई जा रही है। जबकि उनका संबंधित खबर और स्थान से कोई लेना देना नहीं है। आरोप लगाया कि यह उनके प्रति किसी राजनैतिक, व्यक्तिगत गहरी साजिश का हिस्सा है। उनकी छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक का कहना है कि वह जनपद आगरा में पार्टी के किसी भी पद पर ना पहले थे और नहीं वर्तमान में है। जनपद आगरा से राजनैतिक, व्यक्तिगत और ना ही व्यवसायिक जीवन पर्यंत कोई संबंध है। उन्होंने प्रदेश के डीजीपी और सीएम से शिकायत कर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें