फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सैरसपाटे के लिए कोटद्वार गए युवक की खोह नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नजीबाबाद (बिजनौर)। उत्तराखंड के कोटद्वार में सैर सपाटे के लिए गए युवक की खोह नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बांस मंडी निवासी कारोबारी मो. शाकिर का 17 वर्षीय पुत्र अफशान अपने दो साथियों के साथ बाइक से कोटद्वार घूमने गया था। युवक गर्मी अधिक होने पर नहाने के लिए सिद्धबली के निकट खोह नदी में पहुंच गए। रविवार की दोपहर अफशान अपने साथियों हिबजान और इबान के साथ नहाते समय नदी के भंवर में फंस गया। अफशान के साथियों के शोर मचाने पर क्षेत्रीय युवकों ने जब तक उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी सांसें थम चुकीं थीं। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया कि अफशान ने हाल ही में मॉडर्न पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की थी। देर शाम अफशान का शव नजीबाबाद पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें