फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से 1.24 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली एयरपोर्ट पर बुलाकर नहीं मिला आरोपी, एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

नहटौर। विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से 1.24 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवक को दिल्ली एयरपोर्ट पर बुलाया, लेकिन खुद नहीं पहुंचा और न ही उसे विदेश भेजा। पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव सदरुद्दीननगर निवासी विक्की कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था। इसमें कहा गया कि कुशीनगर जिले के यशोदानगर निवासी इरारफी अली ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया। आरोप है कि इरारफी ने अलग-अलग तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से विक्की से 1.24 लाख रुपये जमा कराए। 20 अक्तूबर को आरोपी ने विक्की को दिल्ली एयरपोर्ट बुलाया। हालांकि, आरोपी खुद वहां नहीं पहुंचा। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर भी उससे ऑनलाइन 60 हजार रुपये और जमा कराए। इसके बाद भी आरोपी वहां नहीं पहुंचा और रकम वापस करने से इन्कार कर दिया। विवेचना अधिकारी संयम यादव ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी इरारफी अली ने विक्की कुमार को विदेश भेजने का लालच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें