फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को लेना चाहिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को लेना चाहिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार
विज्ञापन

बिजनौर। विवेक कॉंलेज में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को खाद्य प्रणालियों में परिवर्तन के प्रति प्रेरित किया गया।
बृहस्पतिवार को विवेक कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। समाज कार्य विभाग के विभागाध्यक्ष डा. जितेंद्र कुमार वर्मा ने छात्र-छात्राओं के समक्ष अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की पृष्ठ भूमि एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की शुरुआत 1999 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा की गई थी। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य युवाओं की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को अंतरराष्ट्रीय संगठनों तक पहुंचाना है। कॉलेज के चेयरमैन अमित गोयल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष संयुक्त राष्ट्र द्वारा युवाओं को लाभान्वित करने के उद्देश्य से एक निश्चित थीम (विषय) निर्धारित कर संपूर्ण वर्ष उसको पूरा करने का लक्ष्य रखा जाता है। इस वर्ष युवाओं के स्वास्थ्य एवं खाद्य पदार्थों में संतुलित आहार को सम्मिलित करने पर बल देने के उद्देश्य से ट्रांसफार्मिंग फूड सिस्टम यूथ इनोवेशन फॉंर ह्युमन एंड प्लेनेटरी हेल्थ थीम का निर्धारण किया गया है। इस दौरान छात्रों को बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की स्थिति तथा नियमित रूप से लिए जा रहे भोजन में पौष्टिकता की जांच अवश्य करानी चाहिए। कार्यशाला में कॉंलेज के चेयरमैन अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल, कोऑर्डिनेटर हितेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें