फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार एक युवक को गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से घायल हुए युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़ित ने पास के गांव के पांच व्यक्तियों पर गोली मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिवाला कलां थाने के गांव लोदीपुर मिलक निवासी साजिद (28) शनिवार की शाम चार बजे गांव से बाइक द्वारा नूरपुर आ रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह ग्राम पनहेड़ी के पास पहुंचा तो पीछे से दो बाइकों पर सवार होकर आए पांच व्यक्तियों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया और गाली गलौज करते हुए उस पर फायर झोंक दिया। गोली साजिद के हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची शिवाला कलां पुलिस ने उसे सीएचसी नूरपुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित के मुताबिक उसकी पास के गांव सेला निवासी एक व्यक्ति से रंजिश चल रही है। उसी ने अपने अन्य साथियों के साथ उसे गोली मारी है। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। शिवाला कलां प्रभारी निरीक्षक शिवदीन ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें